मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा सोमवार से

 


मथुरा में करेंगे रात्रि विश्राम, ब्रह्मलीन संत रमेश बाबा को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

मथुरा, 15 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत सोमवार दोपहर को लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा परखम पहुंचे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में ही रात्रि विश्राम किया।

मंगलवार का कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2ः30 बजे मुख्यमंत्री परखम स्थित गो अनुसंधान केंद्र से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बरसाना पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे से 3ः15 बजे तकरू मुख्यमंत्री मान माता गौशाला बरसाना पहुंचकर ब्रह्मलीन संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।मंगलवार शाम बरसाना से वे हेलीकॉप्टर द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद फतेहाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। अंत में, शाम 4ः40 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर शासन स्तर से मंडलायुक्त आगरा सहित मथुरा के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार