विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

 

देवरिया, 02 जून (हि.स.)। जनपद में लार थाना क्षेत्र स्थित चूरीपा नदौली गांव में एक महिला ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकार मनोज कुमार ने बताया कि चूरीपा नदौली निवासी चंदा गुप्ता (20) की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मंगलवार को उसने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है। संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक