मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत
फतेहपुर, 05 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी लक्ष्मीकांत कुशवाहा का (15) पुत्र करन अपने साथी अशोक कुमार कुशवाहा के पुत्र अंकुश (13) को बाइक में बैठाकर चिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी बंथरा व चिल्ली गांव के बीच मार्ग दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण करन कुशवाहा को एल एल आर हास्पिटल हैलेट कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां आज करन कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव आते ही मां रीना देवी, बड़ा भाई शिवम कुशवाहा, छोटी बहनें शिवांशी, अनामिका, का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार