नव पदोन्नत राज्य कर अधिकारियों की ट्रेनिंग में मुरादाबाद ज़ोन के मनोज तिवारी अव्वल
मुरादाबाद, 26 जून (हि.स.)। विभूति खंड राज्य कर लखनऊ के प्रशिक्षण संस्थान में नव पदोन्नत राज्य कर अधिकारियों की ट्रेनिंग में मुरादाबाद ज़ोन के मनोज तिवारी ने 60 में से 60 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे राज्य कर अधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि विभूति खंड राज्य कर लखनऊ के प्रशिक्षण संस्थान में 1 जून से 25 जून तक नव पदोन्नत राज्य कर अधिकारियों की ट्रेनिंग समपंन हुई, जिसमें मुख्य रूप से जीएसटी एक्ट एक्ट एंड रूल्स, सेवा वाद, पोस एक्ट संविधान और पर्यावरण सुरक्षा, व्यावहारिक ज्ञान आदि की जानकारी दी गई और बाराबंकी स्थित कोका कोला की एसएलएमजी बेवरेज प्रा. लिमिटेड फैक्ट्री की विजिट भी कराई गई।
मनोज तिवारी ने आगे बताया कि 24 जून को एक विभागीय परीक्षा इस ट्रेनिंग से संबंधित पढ़ाये गए विषय की जानकारी देने के बाद आयोजित की गई, जिसमें मुरादाबाद ज़ोन से उन्होंने ने 60 में से 60 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के अपर निदेशक भूपेंद्र शुक्ला , संयुक्त निदेशक शिशिर प्रकाश, विनोद यादव, सुरेंद्र और कार्यक्रम संयोजक उपनिदेशक शाम्भवी शुक्ला द्वारा प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल