यूपी कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड लखनऊ की प्रबंध समिति निर्विरोध घोषित
लखनऊ, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुपालन में यूपी कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड, लखनऊ की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा 30 मार्च 2026 को राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2014 के नियम 43(1) के अंतर्गत अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
प्रबंध समिति के निर्वाचित सदस्यों में शिवेन्द्र सिंह, सभापति तथा बृजकिशोर, उपसभापति घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त शिवदत्तनारायण सिंह, अभय सिंह चौहान, हरि ओम मिश्रा, सुरेश गंगवार, दिवाकर मिश्रा, जयवीर सिंह सिरोही, रामनिवास यादव, बालेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय कुमार सिंह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। धनंजय कुमार सिंह को एनसीयूआई नई दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त शारदा सिंह, उषा मौर्य और आकांक्षा सोनकर सदस्य नामित हुई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय