गाजियाबाद में मैनेजर ने 22वीं मंजिल से लगाई छलांग, माैत
गाजियाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के मैनेजर ने सोमवार को अपनी सोसाइटी के 22 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि लॉजिस्टिक्स मैनेजर के रूप में काम करने वाले 40 वर्षीय रघुकुल तिलक ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपनी सोसाइटी की 22वीं मंजिल स्थित फ्लैट से छलांग लगा दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 05 वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी से उनकी अनबन चल रही थी। 03 साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। 06 महीने पूर्व दोनों का तलाक हुआ था। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि वह पत्नी से हुए विवाद के चलते अवसाद में थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी