केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्धेश्वर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
लखनऊ, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ में बुद्धेश्वर चौराहा के पास डी.वी.एल. लॉन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस ने देश को लूटा और टीएमसी पश्चिम बंगाल को लूट रही है। उन्होंने कहा कि अबकी बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान का साफ संदेश है कि 04 मई को टीएमसी की विदाई तय है। इसके साथ डेढ़ दशक के कुशासन, अराजकता, गुंडागर्दी और तुष्टिकरण का ख़ात्मा होगा।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. रिशी चौरसिया एवं लखनऊ के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन