ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात'

 


लखनऊ,29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कैंट मंडल एक के बूथ संख्या 162 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, मान सिंह, रमेश तूफानी व षार्षद ऋचा मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने लखनऊ महानगर विधानसभा उत्तर के बूथ संख्या 159 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 132वें संस्करण के प्रसारण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इसी तरह निरालानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनोद पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन