नहर में गिरे युवक की डूबकर मौत
लखनऊ, 10 अगस्त (हि.स.)। लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआरएम पुलिया के पास नहर में बाइक सवार युवक गिर गया। हादसे की जानकारी पाकर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ के खुशी विहार कनौसी निवासी रवि कुशवाहा (49) के रूप में हुई है। वह एलआईसी एजेंट थे। उनके परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है। परिवार के मुतबिक, आज दोपहर को बेटी वंशिका को लेकर स्कूल से घर से लौट रहे थे। डीआरएम ऑफिस के पास सामने से अचानक ट्रक आने से बेकाबू बाइक पुलिया से टकरा गई, जिसमें उछलकर एलआईसी एजेंट नहर में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। वहीं, बेटी वंशिका उछलकर सड़क पर गिरी और उसे मामूली चोट आ गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक