वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत : आर के सिंह पटेल

 


-राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

-बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने किया नमन

चित्रकूट, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता एवं बांदा - चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेकर भाजपाइयों और क्षत्रिय समाज के युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके गौरवशाली व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इस मौके कर बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सांसद पटेल ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और धर्म की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के सपनों का विकसित भारत बनाने को संकल्पित हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि आने वाले समय में भारत एक बार पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रतिस्थापित होगा। पूर्व सांसद ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर सभी देशवासियों से अखंड और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सरकार कुणाल प्रताप सिंह, आशीष सिंह रघुवंशी, कन्हैयालाल वर्मा, सुनील सिंह पटेल, सोनू ठाकुर, शिवाकांत पांडे, राजकुमार त्रिपाठी, अभय मौर्य, सुशील कुमार सिंह,लवलेश त्रिपाठी, पम्मू सिंह, अभिलाष पटेल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल