महाराजा शूरसेन जैसे महापुरुष हमारी गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक चेतना के प्रतीक : रजत शर्मा
- सैनी समाज मुरादाबाद ने धूमधाम से मनाई महाराजा शूरसेन जी की जयंती
मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सैनी समाज मुरादाबाद द्वारा शनिवार को महाराजा शूरसेन जी की जयंती के अवसर पर गागन चौराहा स्थित महाराजा शूरसेन जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भगवान परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि महाराजा शूरसेन जी जैसे महापुरुष हमारी गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक चेतना के प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमें अपने इतिहास को जानने और उससे प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करने का अवसर देती है।
शिवसेना शिंदे गुट मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष गुड्डू सैनी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा, संस्कार और युवा शक्ति में है। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी गौरवशाली परंपराओं को समझें, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाएं और समाज के सकारात्मक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा सामाजिक एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश, भगवान परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा, शिवसेना शिंदे गुट के मंडल अध्यक्ष गुड्डू सैनी, प्रदेश सचिव रामप्रसाद प्रजापति, जिला प्रमुख नन्हे चौधरी, महानगर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सीए अजय सैनी, डॉ. अशोक सैनी, अनूप सैनी, दिनेश सैनी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल