हिंदू मंडल किसरोल मुरादाबाद ने सावन मास के अंतिम सोमवार पर भी की महाआरती
मुरादाबाद, 24 अगस्त (हि.स.)। हिंदू मंडल किसरोल 84 घंटा मुरादाबाद द्वारा सावन मास के अंतिम सोमवार को 84 घंटामंदिर प्रांगण में भगवान पशुपतिनाथ जी की मूर्ति के समक्ष एक महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. गिरीश द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त नगर निगम अजीत कुमार सिंह और संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता द्वारा भगवान भोलेनाथ जी की महा आरती की गई।
हिंदू मंडल किसरोल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जानी ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक साेमवार, सावन मास की शिवरात्रि और महाशिवरात्रिपर महाआरती की जाती है। इस महा आरती का उद्देश्य समाज में सुख शांति बनी रहे, भाईचारा कायम रहे और भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करें।
इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, आलोक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुप्रीत खन्ना, अतुल सोती एडवोकेट, अनुज शर्मा, विशाल शर्मा, अजय त्रिवेदी, विपुल भटनागर, मूलचंद चौहान, विशाल रस्तोगी, राजेश शर्मा कुन्नू, हिमांशु अग्रवाल, मोंटू दिवाकर, मोहित खन्ना, राहुल भटनागर, अभिषेक भटनागर एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल