‘माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ’ कॉफी टेबल बुक बनी आस्था का दस्तावेज

बलरामपुर। दो दिन पूर्व चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित “श्री आदि शक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा” कॉफी टेबल बुक अब व्यापक चर्चा का विषय बन गई है। यह पुस्तक देवीपाटन धाम की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि को नए आयाम के साथ प्रस्तुत कर रही है।
 
  • दो दिन पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था लोकार्पण
  • देवीपाटन धाम की परम्परा और विरासत को सहेजती विशेष कृति
  • मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ की प्राचीन परम्पराओं, नाथ संप्रदाय की साधना, मंदिर की पूजा-पद्धति और जन-आस्था को विस्तृत रूप में संजोया

बलरामपुर। दो दिन पूर्व चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित “श्री आदि शक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा” कॉफी टेबल बुक अब व्यापक चर्चा का विषय बन गई है। यह पुस्तक देवीपाटन धाम की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि को नए आयाम के साथ प्रस्तुत कर रही है।

आस्था, इतिहास और संस्कृति का समग्र चित्रण
इस कॉफी टेबल बुक में श्री आदि शक्ति मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ की प्राचीन परम्पराओं, नाथ संप्रदाय की साधना परंपरा, मंदिर की पूजा-पद्धति और जन-आस्था को विस्तृत रूप में संजोया गया है। आकर्षक छायाचित्रों और तथ्यपरक विवरण के माध्यम से यह पुस्तक धाम की आध्यात्मिक यात्रा का जीवंत अनुभव कराती है।

नई पीढ़ी को जोड़ेगी अपनी जड़ों से
पुस्तक का उद्देश्य देवीपाटन धाम की अनादि परम्पराओं और धार्मिक महत्व को संरक्षित कर उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह कृति आने वाले समय में आस्था और संस्कृति के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

सामूहिक प्रयास से साकार हुई पहल
इस पुस्तक के निर्माण में महंत मिथिलेश नाथ योगी का संरक्षण एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मण्डलीय आकांक्षा समिति, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा की अध्यक्षा गरिमा भूषण एवं उनकी टीम के समन्वय से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
प्रशासनिक स्तर पर नेहा शर्मा (आईएएस), अंकिता जैन (आईएएस), शशि भूषण लाल सुशील (आईएएस), विपिन कुमार जैन (आईएएस) और हिमांशु गुप्ता (आईएएस) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संपादन और प्रस्तुति में पेशेवर उत्कृष्टता
पुस्तक का संपादन एवं लेखन आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया है, जिसमें राकेश यादव और अभिषेक सिंह का सहयोग रहा। छायाचित्रों का संकलन जीतू यादव ने किया, जबकि डिजाइन एवं लेआउट अभिषेक सिंह और सुनील गौतम द्वारा तैयार किया गया।

धार्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में अहम कदम
लोकार्पण के बाद से यह कॉफी टेबल बुक न केवल श्रद्धालुओं बल्कि शोधकर्ताओं और संस्कृति प्रेमियों के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। यह देवीपाटन धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।