विकास नगर अग्निकांड के प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना

 


लखनऊ, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अंतर्गत विकास नगर इलाके में स्थित झुग्गी झोपड़ियाें में लगी आग के मामले में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मदद के लिए आगे आईं हैं। आराधना मिश्रा मोना ने गुरुवार को विकास नगर में अग्निकांड के पीड़ितों की मदद एवं राहत पहुंचाने के एक लाख रुपये की धनराशि का प्रदान किया है। उन्होंने उक्त धनराशि का चेक कांग्रेस को सौंपा है।

चेक सौंपते हुए उन्होंने कहा कि विकास नगर में लगी आग से वहां रहने वाले लोगों के प्रति मेरी तरफ से यह छोटी सी पहल है। पार्टी के माध्यम ओ इस राशि को प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनकी मदद हो सके। इस आग से अपना सब कुछ खो चुके लोगों तक सरकार जल्द राहत पहुंचाए, यह अपील करती हूं।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा