विहिप बजरंग दल ने लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में पुतला फूंका
मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंपीरियल तिराहे पर शुक्रवार शाम को लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मल्टीनेशनल कम्पनी में कथित रूप से चल रही लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। आस्था पर प्रहार करने वाली ऐसी साजिश को बजरंग दल किसी प्रकार बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बजरंग दल के महानगर संयोजक राजीव ठाकुर ने कहा कि भारत देश की संस्कृति एवं धार्मिक आस्था के विरुद्ध किसी प्रकार की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में असंतुलन पैदा करने का प्रयास है। ऐसी ताकतों को बजरंग दल किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।
विरोध प्रदर्शन में सौरभ प्रेमी, दिनेश प्रजापति, अभिनव भटनागर, अजय भारती, शुभम गुप्ता, प्रियांशु, हिमांशु, विपिन भारती, यशवीर दीपू, आदित्य, समीर, नीरज दीपराज, पारस चंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल