लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवरिया में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 

देवरिया, 26 जुलाई (हि.स.) लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा रविवार को देवरिया पहुंचे। उन्होंने शहर के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव पहुंचकर हाल ही में हुए राजू शर्मा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

डॉ. विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि मामले के मुख्य आरोपिताें के विरुद्ध अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक