राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 274303 वादों का निस्तारण, 139464185 रुपये अर्थदण्ड वसूला

 


फतेहपुर, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुधीर कुमार के दिशा निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिन्दकी में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 274303 वादों का निस्तारण कर 139464185 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया।

न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल हुए।

जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन कर सभी न्यायिक अधिकारियों को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलों को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार ने एक दाण्डिक वाद का निस्तारण कराया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश उपाध्याय ने 26 वैवाहिक वादों का निस्तारण कराए एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय ने 27 वैवाहिक वादों का निस्तारण कराया।

पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण शिव चन्द्र ने 69 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए 47827701 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव ने तीन वादों का निस्तारण करते हुए 888882 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया।

विशेष न्यायाधीश हरी प्रकाश गुप्ता द्वारा 112 वादों का निस्तारण करते हुए 75000 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया।

जिले के बैंकिंग संस्थानों की ओर से 665 वादों का निस्तारण करते हुये 75483000 रुपये वसूल किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 851 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 943275 रुपये शुल्क वसूला गया। श्रम विभाग द्वारा 384 वादों का निस्तारण करते हुये 4236406 रुपये अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 274303 वादों का निस्तारण कर 139464185 रुपये अर्थदण्ड वसूल कर राजस्व जमा कराया गया।--------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार