मुदित टण्डन बने फर्रुखाबाद लाॅयंस क्लब के अध्यक्ष,शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
फर्रुखाबाद,21 सितंबर( हि.स.)। (डिस्ट्रिक्ट 321-B2) लाॅयंस क्लब फर्रुखाबाद सिटी का वर्ष 2026-27 का दायित्व बोध एवं शपथ ग्रहण / अधिष्ठापन समारोह ठण्डी सड़क स्थित घूंघट पैलेस के हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाॅयन शरद अग्निहोत्री, वाॅयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन विश्वरत्न त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सपना अग्रवाल द्वारा ध्वज वंदना की गई और लायंस क्लब के नैतिक सिद्धांतों को रुचि टण्डन ने बताया। कार्यक्रम के चेयरमैन एवं चार्टर अध्यक्ष लाॅयन राजन माहेश्वरी ने सभी का स्वागत किया। गत वर्ष के सचिव सोनल टण्डन ने आख्या प्रस्तुत की। गत वर्ष की अध्यक्ष निमिषा गुप्ता ने सफल कार्यक्रमों के लिये सदस्यों को धन्यवाद दिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन सौरभ अग्रवाल ने किया।
अधिष्ठापन अधिकारी कानपुर से आये हुए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाॅयन पंकज श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष लाॅयन मुदित टण्डन, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष को आसन ग्रहण कराया।
शपथ ग्रहण में वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों ने श्री हनुमान, सुग्रीव, श्री राम जी की प्रेरणा लेकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। स्टार ऑफ द इवनिंग वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन सुधीर गुप्ता, झांसी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन विश्वरत्न त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद के कार्यों की सराहना की।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाॅयन शरद अग्निहोत्री ने *'We Serve'* का नारा देते हुए लाॅयंस इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट के कार्यों की जानकारी दी और LCIF को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 का स्लोगन सेवा सिद्धाय घोषित किया गया और सभी सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय पिन प्रदान की गई। सचिव द्वारा विश्व शांति पोस्टर प्रतियोगिता, आई कैम्प सहित विगत वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
चैरिटी फर्स्ट की परम्परा - चार्टर अध्यक्ष राजन माहेश्वरी ने गिफ्ट न लेने की परम्परा कायम रखते हुए अधिकारियों के हाथों से चैरिटी कराई। इसी क्रम में राजन माहेश्वरी एवं लतिका माहेश्वरी ने कानोडिया बालिका विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा शिवांगी सक्सेना, जिसने हाईस्कूल में जनपद में नाम रोशन किया, को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं उनकी पत्नी रुचि अग्निहोत्री के हाथों साइकिल प्रदान कराई। दूसरी साइकिल नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुदित टण्डन एवं सोनल टण्डन ने दान की तथा पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं सुशील अग्रवाल ने जरूरतमंद महिला को पैर की सिलाई मशीन प्रदान की। बाहर से पधारे अधिकारियों ने इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर लाॅयन राजन माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, रवीन्द्र यादव, PRO संजय गर्ग सहित अन्य सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र, अंग-वस्त्र व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। युवा एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कानपुर, झांसी, कायमगंज, कन्नौज, हरदोई से आये अतिथियों को सम्मानित किया गया। संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, नीमा संस्था, दीप संस्था, अभिव्यंजना संस्था सहित नगर के गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में उपाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र यादव ने आभार व्यक्त किया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी 2026-27
के अध्यक्ष -*लाॅयन मुदित टण्डन
,उपाध्यक्षगण लाॅयन रवीन्द्र यादव, लाॅयन डॉ. रवि रस्तोगी, लाॅयन सुधांशु अग्रवाल, लाॅयन जितेन्द्र रस्तोगी
निवर्तमान अध्यक्ष लाॅयन निमिषा गुप्ता
,सचिव लायन सौरभ अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष लाॅयन रोहित गुप्ता,
संयुक्त सचिव लाॅयन अभिषेक रस्तोगी
,ग्लोबल लीडरशिप चेयरमैन लाॅयन प्रमोद कुमार अग्रवाल,
सदस्यता विस्तार चेयरमैन लाॅयन राजन माहेश्वरी, MJF
साइट फर्स्ट चेयरमैन लाॅयन रचित टण्डन
पीस पोस्टर चेयरमैन लाॅयन अनीता अग्रवाल,
टेमर लाॅयन सपना अग्रवाल,
टेल ट्विस्टर लाॅयन डॉ. ओ. पी. माहेश्वरी,
ऑडिटर लाॅयन नीरज रस्तोगी
,पी.आर.ओ. लाॅयन संजय गर्ग
,डायरेक्टर्स लाॅयन योगेश साध, लाॅयन मुजफ्फर हुसैन रहमानी, लाॅयन डॉ. साधना माहेश्वरी, लाॅयन रितु अग्रवाल, लाॅयन रीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर