मुरादाबाद में लोन के लिए 3638 युवाओं ने किया आवेदन, सिर्फ 959 को ही मिला लाभ

 


मुरादाबाद, 24 सितंबर (हि.स.)। विकास भवन सभागार मुरादाबाद में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा आयोजित हुई। जिसमें बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 3638 युवाओं ने ऋण के लिए बैंकों में आवेदन किया, लेकिन 959 युवाओं को ही अभी तक लाभ मिला है। बैंकों ने 2255 आवेदनों को अलग-अलग कारणों से निरस्त कर दिया है।

इस मामले काे सीडीओ ने गंभीरता से लिया। उन्हाेंने लीड बैंक के मैनेजर से सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना बेहतर और सरकार की प्राथिमकता वाला बताया। उन्हाेंने याेजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को लोन दिलाने के लिए बातचीत करने के निर्देश दिए।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल