रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने की शिष्टाचार भेंट

 


लखनऊ, 20 सितंबर (हि.स.)। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम द्वारा राजधानी में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा की।

महापौर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे जन विकास योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। साथ ही शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर महापौर ने रक्षामंत्री से लखनऊ के विकास को लेकर मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ के विकास के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निरंतर स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रेरणा प्रदान करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक