लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को
Mar 7, 2026, 23:50 IST
लखनऊ, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा का विज्ञापन पूर्व में निकाला गया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की लिखित यानि मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 21 मई को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई गुरुवार को आयोजित होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आयोग ने यह निर्णय लिया है कि यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अजय सिंह