भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज की स्वर्गीय पत्नी सत्यवती मिश्रा को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नोएडा, 24 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के त्रयोदशाह संस्कार के अवसर पर गुरूवार को सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंस राज विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कलराज मिश्रा और शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रानी माला राजलक्ष्मी शाह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सांसद साक्षी महाराज, पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, विधायक विवेकानंद पांडे, पीएन पाठक, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, आनंद शुक्ला, बेचन राम, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी