पीएम के तेल बचाओ आह्वान से प्रेरित होकर श्री रामलीला महासंघ ने शुरु किया निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा

 


मुरादाबाद, 22 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाओ आह्वान से प्रेरित होकर श्री रामलीला महासंघ द्वारा महानगर में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गंज गुरहट्टी से किला क्षेत्र तक संचालित होगी और सभी राहगीरों, श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

महासंघ के महामंत्री कुमार देव ने बताया कि यह सेवा महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं उनके पिता स्वर्गीय कमलेश कुमार को समर्पित है। इस अवसर पर श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा प्रधानमंत्री ने देश से तेल बचाने का आह्वान किया है। हमारा छोटा सा प्रयास है कि यदि एक ई-रिक्शा भी चलेगा तो प्रतिदिन कई लीटर पेट्रोल बचेगा।

इस मौके पर डा विवेक गोयल .आलोक राठौर, अरुण कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय सोनी, अतुल सोती, समीर रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल