निर्माण के कुछ दिन बाद ही धंसी इंटरलाॅकिंग

 


हाथरस, 25 जून (हि.स.)। सादाबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग कुछ ही दिनों में धंस गया। इससे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगभग 300 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग कई स्थानों पर जमीन धंसने के कारण ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसे लेकर सड़क के किनारे बने मकानों के मालिक चिंतित हैं। उन्हें डर है कि यदि इंटरलॉकिंग खड़ंजा और धंसा तो उनके मकानों की दीवारों को भी नुकसान पहुँच सकता है। गांव वाले बताते हैं कि नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग कुछ ही दिनों में धंस गया है, जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान रनवीर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रयोग करने के कारण इंटरलॉकिंग धंस गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना