कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की सीडीओ ने की अपील
फतेहपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में विकास भवन में किया गया।
उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि रक्षा रसायन उपलब्धता, कृषि निवेश उपलब्धता एवं कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अवश्य कराये जाने अपील करते हुए कहा कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री करा चुके कृषकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा, आसान ऋण सुविधा के साथ फसल बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं उर्वरक, बीज पर सब्सिडी प्राप्त होगी। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो जाने से डिजिटल भू-रिकार्ड होने के साथ कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण माैके पर जाकर करें एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो।
इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत द्वितीय एवं तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह एवं सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी, सहायक अभियन्ता, जल निगम, ग्रामीण एवं भूमि संरक्षण, अधिकारी रा०जेला० सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं रज्जन सिंह, लोकनाथ पाण्डेय, अजय सिंह चौहान, राकेश यादव, सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य कृषक एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार