खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से भरे गये 35 नमूनों में 04 फेल
फतेहपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों व दुकानों से फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) ने कुल 35 खाद्य पदार्थों के नमूने जाँचे गये, जिसमें से 04 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँच में मानक के अनुरूप नहीं पायी गई।
दुकानदार मनोज कुमार पुत्र शिवमोहन, भिटौरा रोड, बिसौली, फतेहपुर से बूंदी लड्डू, बेसन, पेड़ा बर्फी, रक्षा किराना स्टोर, भिटौरा रोड, बिसौली, फतेहपुर से कालीमिर्च, सौंफ, जीरा, प्रशान्त कुमार पुत्र राजेश कुमार, मिटौरा रोड, बिसौली, फतेहपुर से छेना, बेसन लड्डू, पेडा, बर्फी, गंगाचरण पुत्र बाबूलाल, भिटौरा रोड, बिसौली, फतेहपुर से चना दाल, हल्दी पाउडर, अखिलेश कुमार पुत्र रामसूरज, भिटौरा रोड, बिसौली, फतेहपुर से टमाटर चटनी, धनिया पाउडर, नूर मोहम्मद पुत्र गुलाम, सदर हास्पिटल के पास, फतेहपुर से बेसन लड्डू, पेड़ा, चटनी, खोया, बीकानेर स्वीट हाउस, पत्थरकटा चौराहा, फतेहपुर से बर्फी, बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू, संजय पुत्र मन्नू लाल, पत्थरकटा चौराहा, फतेहपुर से आइसक्रीम बादाम शेक, जितेन्द्र कुमाऱ मौर्य, पत्थरकटा चौराहा, फतेहपुर से फिंगर नमकीन, सरवन पुत्र राम दुलारे, पत्थरकटा चौराहा, फतेहपुर से पनीर, दूध, दयाशंकर पुत्र श्याम लाल, पुलिस अधीक्षक आवास के सामने, फतेहपुर से गोल मिर्च, सौंफ, जीरा, सुरेश चन्द्र किराना स्टोर, पुलिस अधीक्षक आवास के सामने, फतेहपुर से हल्दी पाउडर, काली मिर्च, जीरा, गोविन्द पाल पुत्र रज्जू पाल, पुलिस अधीक्षक आवास के सामने, फतेहपुर से पेड़ा, बेसन लड्डू, चाय की पत्ती, मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन द्वारा सैम्पल लेने के कुछ मिनट में ही नमूनो की रिपोर्ट दे दी गयी।
इस मौके पर उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे खाद्य कारोबारकर्ताओं जिनके प्रतिष्ठान से जॉच के लिए लिया गया नमूने मानक के अनुरूप नही पाये गये उन्हे कठोर चेतावनी देते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहे।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार