प्रो. सोनिया नित्यानंद फिर बनीं केजीएमयू की कुलपति

 


लखनऊ, 09 अगस्त (हि.स.)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को दाेबारा केजीएमयू की कमान सौंपी गयी है। राज्यपाल ने अबकी बार उन्हें तीन वर्ष के लिए केजीएमयू का कुलपति नियुक्त किया है। जन भवन की ओर से रविवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन