केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
-भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी दी शुभकामनाएं
लखनऊ, 14 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त प्रदेशवासियों को पावन मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल एवं माघ बिहू की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि नव आरंभ व उल्लास के यह सभी पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का नया प्रकाश लेकर आए, ईश्वर से यही मंगलकामना है। वहींं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन