कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

 


मुरादाबाद, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलगाड़ी संख्या 05736-05735 कटिहार-अमृतसर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गये हैं।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 05736 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का विस्तार 1 अप्रैल से 27 मई तक 9 फेरों में किया गया है। इसी तरह 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल का विस्तार 3 अप्रैल से 29 मई तक नौ फेरों में किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल