करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर,05 मार्च (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित पवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर कुंवरपुर गांव में गुरुवार शाम अपने घर के अंदर बिजली के बोर्ड में कुछ खराबी को ठीक कर रहे नीरज बिंद (25 ) पुत्र मदन लाल बिंद की अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उस समय उसके कमरे में कोई मौजूद नहीं था, कुछ देर बाद घर वालों ने देखा तो वो जमीन पर गिरा पड़ा है। मौके पर परिजनों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस द्वारा उसे मछलीशहर सीएससी ले जाया गया जहां उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया डॉक्टरो ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। पवारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था उसकी दो बेटियां हैं एक 5 वर्ष की एक 3 माह की बेटी है ।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है।परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव