यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर ब्रजघाट से मुरादाबाद तक कांवड़ यात्रा
मुरादाबाद, 09 अगस्त (हि.स.)। यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर भगवान परशुराम संघर्ष समिति मुरादाबाद के उपाध्यक्ष वासु शर्मा एवं उनके मित्र विशाल सैनी द्वारा रविवार काे ब्रजघाट से मुरादाबाद तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम संघर्ष समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने यूजीसी के इस काले कानून को जल्द से जल्द समाप्त करने की मांग करते हुए सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गरीबी किसी जाति की पहचान नहीं होती, बल्कि हर जाति और समाज में गरीब व्यक्ति होते हैं। इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को आरक्षण का अधिकार मिलना चाहिए। इस व्यवस्था में संशोधन आज के समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
इस अवसर पर रजत शर्मा ने वासु शर्मा, विशाल सैनी एवं प्रशांत सैनी सहित कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी साथियों का समस्त समाज की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उनके इस संघर्ष और जनजागरूकता के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर बाशु शर्मा, विशाल सैनी, मोहित दुबे, विष्णु शर्मा, पारस शर्मा, नवीन शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रशांत सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल