‘मन की बात’ में प्रदेश में तीसरे स्थान पर कानपुर उत्तर : रमेश अवस्थी

 


कानपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। ‘मन की बात’ के श्रवण और अपलोडिंग में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना कानपुर उत्तर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है। यह बातें शनिवार को सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

भाजपा कानपुर उत्तर जिला संगठन की ओर से इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेश अवस्थी ने ‘मन की बात’ की जिला संयोजक राधा सैनी समेत नौ मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर के 14 में से नौ मंडलों ने ‘मन की बात’ के श्रवण और उसकी अपलोडिंग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समारोह में महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार और सुरेंद्र गुप्ता समेत मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह, अनंत मिश्रा, इंद्रजीत खन्ना, शुभम दीक्षित, नैमिष गुप्ता और विनय पटेल मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप