हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने इंटरनेशनल बार एंड बेंच बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अर्जित की सफलता

 


--लंदन से लौटने पर न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी का हुआ स्वागत, अभिनंदन

प्रयागराज, 12 जून (हि.स)। लंदन के डॉर्मर्स वेल्स लीजर सेंटर के साउथॉल में आयोजित हुई द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बार एंड बेंच बैडमिंटन चैम्पियनशिप में विजेता बनकर शुक्रवार को प्रयागराज लौटे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी का बमरौली एयरपोर्ट पर प्रयागराज बैडमिंटन क्लब, म्योहाल के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

यह जानकारी हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनीष द्विवेदी ने देते हुए बताया कि क्लब के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति के एयरपोर्ट पहुंचने पर माला पहनाकर स्वागत किया और न्यायमूर्ति को प्रयागराज की ओर से बधाई दी। न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने इंटरनेशनल बार एंड बेंच बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सफलता अर्जित की है।

मनीष द्विवेदी ने बताया कि, पुरुष एकल वर्ग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने खिताब अपने नाम किया था। वहीं, न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना उप विजेता रहे। स्वागत करने वालों में स्पोर्ट्स अधिकारी शिव कुमार यादव, बैडमिंटन कोच महेंद्र कुमार, बास्केट बाल कोच सनी चंद्रा, अभिषेक पटेल, लकी सिंह, उत्कर्ष, ताज, वेदांत त्रिपाठी, दिव्य नारायण, शाश्वत अग्रवाल, यश साहू, देवेश जायसवाल, युवराज सिंह, अनुज श्रीवास्तव, नलिन मिश्रा, कबीर यादव, शिवम जायसवाल, सिद्दत कुमार, अंकुर कपाड़िया, वीरेंद्र कुमार एवं मो याशीर शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र