बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
फर्रुखवाद, 07 सितंबर (हि.स.)। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को
बिजली चोरी पकड़ने गए अवर अभियंता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़ित अवर अभियंता मुख़्तार हुसैन लोको रोड पर बिजली चोरी की सूचना मिलने पर छापा मारने पहुंचे थे।
चेकिंग के दाैरान अवर अभियंता काे सुभाष चंद्र के यहां बिजली चोरी की सूचना सही पाई गई। वह कार्यवाही कर रहे थे, उसी समय सुभाष चंद्र आये और गाली गालाैज कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आराेप है कि अवर अभियंता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।
अवर अभियंता को पीटते देख वहां मौजूद पड़ोसियों ने बिजली विभाग की टीम को बचाया और जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाल कर घटना स्थल से हटाया। अवर अभियंता ने मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।व्यवस्था में लगे अधिकारियों के साथ मारपीट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर