सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

 




प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में हुआ आयोजन, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ रंगोली का लोकार्पण

झांसी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महानगर में ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत का संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ रंगोली का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना गया।

प्रधानमंत्री ने ‘सेवा संकल्प’ और विकसित भारत के रोडमैप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसेवा राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की नींव गरीबों, किसानों, युवाओं और नारी शक्ति के सशक्तीकरण पर टिकी है।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सेवा भाव को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन भी सुना गया।

कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गेंडा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रदीप पटेल, रोहित गोठनकर, विकास कुशवाहा, सौरभ वाजपेयी, मनोज श्रीवास, रवि राजपूत, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, रामनरेश तिवारी, धर्मेंद्र अहिरवार, अरविंद राजपूत, रानू देवलिया, अभिषेक जैन, मीनू राजावत, रूपेश नायक, दिलीप पुरी, मोनू शिवहरे, निर्मल कुशवाहा, अनुज निखरा, मंगल श्रीवास्तव, सुमन पुरोहित, शिवांगी मुदगिल और रामकिशन निरंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन विकास कुशवाहा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया