बुंदेलखंड और पूर्वांचल के हक, सम्मान और विकास के मुद्दों को विधान परिषद में उठाएंगे : शिवशंकर पटेल

 


निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा पहला पर्चा, कल निकालेंगे जुलूस

झांसी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। इलाहबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने साेमवार काे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप अपना अनौपचारिक नामांकन दाखिल किया। अपने शुभचिंतकों के साथ कमिशनरी में उन्होंने पर्चा भरा। बाद में पत्रकार वार्ता में पटेल ने प्रदेश की समस्याओं को सामने रखते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का विषय नहीं है, बल्कि प्रदेश के शिक्षित वर्ग, युवाओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधान परिषद में मजबूती से उठाने का अवसर है।

शिवशंकर पटेल ने अपना संकल्प पत्र पढ़ते हुए कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को हल करने की है। ऐसे में आवश्यकता है कि युवाओं को बेरोजगार भत्ता सुनिश्चित किया जाए। संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विसंगति को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही बुंदेलखंड और पूर्वांचल के हक, सम्मान और विकास के मुद्दों को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने विवेक के आधार पर उम्मीदवारों के विचार, प्राथमिकताओं और संकल्पों पर विचार करें।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया