सरकार न बनती तो पश्चिम बंगाल बन जाता बंगाल : प्रकाश पाल

 


झांसी, 04 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झांसी की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की।

प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसकी बूथ समितियां हैं, जो संगठन की नींव का काम करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वहां भाजपा की सरकार नहीं बनती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा न जीतती तो बंगाल बांग्लादेश बन जाता।

विशिष्ट अतिथि मदन पाण्डेय ने कहा कि हालिया चुनावी सफलता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक हर्ष द्विवेदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी भूमिका निभाने के तरीके बताए।

बैठक में आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रकाश पाल ने प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा और संवेदनाओं से जुड़ा एक सशक्त संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है।

इस अवसर पर इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, एम एल सी रमा निरंजन, जमुना कुशवाहा राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, रामनरेश तिवारी राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत, डाॅ अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल, नेहिल सिंघई, वीरेंद्र नायक, गुड्डी रानी पटेल, चन्द्रजीत गुर्जर, चंचल कंठरिया, जिला मंत्री मनीष कोरी, यज्ञेश यादव, हाकिम सिंह यशोदा कुशवाहा अखिलेश मौर्या, दीपक त्रिपाठी, जय प्रकाश पाल, प्रगति आर्य, मण्डल अध्यक्ष रंजनीश कंजर, संजय गुप्ता, मुकेश पटेल, आशीष खरे, पुष्पेंद्र दुबे, सुरेन्द्र मोहन पाठक, संजीव चतुर्वेदी, वीर प्रताप सिंह चौहान ,पूर्व जिला महामंत्री जिनेन्द्र जैन,राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार, उदय लुहारी, संतोष दूरवार, चेयरमैन गरौठा डाॅ अरुण मिश्रा, देवेंद्र कंसाना चेयरमैन समथर,प्रकाश नारायण अड़जरिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी, रामजी परिहार, रोहित परिहार, केशवेन्द्र सिंह, सुनील दत्त गोस्वामी, अंशुल खरे, मेहरबान सिंह बुन्देला, दिनेश झा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम द्वारा भाजपा की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया