जेईईसीयूपी चतुर्थ चरण काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम घोषित, 31 जुलाई से होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लखनऊ, 30 जुलाई (हि.स.)। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जेईईसीयूपी चतुर्थ चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम गुरूवार काे घोषित कर दिया गया है।
सचिव संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि चतुर्थ चरण में संस्था व पाठ्यक्रम का आवंटन पाने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की सायं 6ः00 बजे तक सहायता केंद्रों के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ अपने आवंटित सहायता केंद्र पर उपस्थित होकर अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।
काउंसलिंग से संबंधित अन्य सूचनाएं परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय