राष्ट्रीय बजरंग दल ने गौ संरक्षण के लिए हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे पर लगाया जाम
मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सोमवार शाम को मुरादाबाद महानगर में गौ रक्षा के पवित्र उद्देश को लेकर हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित पीली कोठी चौराहे पर जाम लगाया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने गोवंश की सुरक्षा, उपचार एवं संरक्षण से संबंधित मांगे ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखीं।
रोहन सक्सेना ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग हैं कि वर्तमान में सरकारी निराश्रित गौशालाओं में गंभीर एवं घायल गौवंश को रखने में असमर्थता जताई जाती है। ऐसी स्थिति में उनके उपचार एवं संरक्षण हेतु कोई समुचित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। अतः इस हेतु प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुरादाबाद में गौवंश एवं बंदरों के समुचित उपचार हेतु कोई आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण अनेक पशु उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अतः एक सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेष पशु चिकित्सा अस्पताल की स्थापना की जाए।
इस मौके पर सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, गौरव सैनी, विजय शर्मा, जतिन प्रजापति, दिशांत सैनी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुशांत गुप्ता,अमन सैनी, रोहित भटनागर, सुधांशु मौर्य,सुनील, राकेश, कृष, भानु प्रताप, अभिषेक सैनी, गौतम, मोनू, शिवम, सुंदर अजय बंश बिशु, ललित, हर्षित, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल