आईपीएस तरुण गाबा ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला, कहा- साइबर अपराध राेकने के लिए चलेगा जागरुक अभियान
लखनऊ, 29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कैडर 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने बुधवार को लखनऊ के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। पत्रकारों से पहली औपचारिक वार्ता करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कहा कि पुलिल मुख्यालय की जाे प्राथमिकताएं हैं, उन प्राथमिकताओं पर भी फाेकस किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा। शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक के साथ और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि अपराध करने का स्वरूप भी बहुत बदल चुका है। जाे क्राइम कुछ साल पहले हाेते थे ताे उसकी बजाए कुछ नए अपराध सामने आए हैँ। साइबर क्राइम के बारे में आप जानते हैं कि इस संबंध में लखनऊ में भी अच्छी कार्रवाई की गई है। गिराेह बनाकर अपराध किया जा रहा था उसमें बड़े स्तर पर गिरफ्तारी किया गया है। उसकी मुहिम काे आगे बढ़ाते लाेगाें काे जागरूक किया जाएगा ताकि इससे बच सकें।
उल्लेखनी है कि आईपीएस तरूण गाबा लखनऊ के पांचवें पुलिस आयुक्त है। इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर तैनात थे। लखनऊ रेंज में वह अपनी सेंवाए दे चुके हैं। प्रयागराज जिले के पुलिस आयुक्त का भी पदभार संभाल चुके हैं। उन्हाेंने पीएसी, कारागार प्रशासन, एसएसएफ और सीबीआई में भी काम कर चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक