नव वर्ष का यह दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत पावन और ऐतिहासिक : रणवीर
मुरादाबाद, 29 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन बस्तियों में पथसंचलन व एकत्रीकरण के कार्यक्रम रहे। जिसमें केजीके नगर में मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के क्षेत्रीय संयोजक रणवीर ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का आरंभ होता है यह दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत पावन और ऐतिहासिक है।
रणवीर ने आगे बताया कि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए भी इसी दिन का चयन किया गया। इस तिथि को आर्य समाज की स्थापना हुईं, विक्रम संवत का प्रारंभ भी इसी दिन से माना जाता है। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी पावन दिवस पर हुआ था। भारतीय काल गणना केवल समय बताने का माध्यम नहीं है बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने बताया कि अन्य विभिन्न नगरों में प्रमुख रूप से पीतल नगरी गुलाबबाड़ी नगर में प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर रामवीर, गोविन्द नगर में महानगर सहसंघ चालक देवेश, अर्जुन नगर में नीरज मित्तल मुख्य वक्ता रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल