आपसी तालमेल एवं सौहार्द की शिक्षा प्रदान करते हैं भारतीय त्याेहार : डा. रोहित अग्रवाल
मुरादाबाद, 01 मार्च (हि.स.)। भारत विकास परिषद शाखा लक्ष्य मुरादाबाद ने रविवार को रंग बरसे होली महोत्सव का आयोजन मोती महल में किया। रंग, आस्था, उमंग, स्नेह एवं उन्नति के प्रतीक पर्व होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की व विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया। इस मौके पर प्रांतीय संपर्क प्रमुख डा. रोहित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय त्यौहार हमें आपसी तालमेल एवं सौहार्द की शिक्षा प्रदान करते हैं।
मुरादाबाद में होटल मोती महल में सांस्कृतिक होली महोत्सव के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभांगी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में तंबोला गेम, सरप्राइज़ गेम्स, कपल गेम्स और अंत में फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी। इस अवसर पर सभी ने होली के गीतों की धुनों पर फूलों की होली खेली।
इस अवसर पर लक्ष्य शाखा के अध्यक्ष यश सिंघल ने सभी अतिथि एवं कार्यक्रम के आयोजकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर परिषद सचिव दीपाली अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एडवोकेट, जिला समन्वयक दीपक अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष नमन जैन, महिला संयोजिका वंशिका अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, रजत गोयल, आस्तिक गोयल, प्रिया जैन, साक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, रतिका अग्रवाल, प्रांजल सिंघल, हिमानी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल