स्वतंत्रता दिवस पर बेहतरीन कार्यों के लिए यूपी के सैकड़ाें पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित
लखनऊ, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके अदम्य साहस, वीरता और बेहतरीन कार्यों के लिए मिलेगा।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार डीजी सीएमडी डा. कल्लूरी एसपी कुमार, ध्रुव कुमार ठाकुर, डीजी आलोक सिंह, एडीजी राज कुमार, अनुपम कुलश्रेष्ठ, डा. बृजेश कुमार सिंह सहित 662 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट, सराहनीय, प्लेटिनम, स्वर्ण और रजत पदक सम्मान दिया जाएगा। इस सूची में 670 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक