कोई व्यक्ति ठंड में या खुले में असुरक्षित दिखे तो पहुंचाए नजदीकी रेन बसेरे में : डीएम

 


फिरोजाबाद, 24 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर भारत में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर जनपद में कुल 21 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।

नगर निगम द्वारा तीन स्थाई व आठ अस्थाई जबकि नगर पालिका शिकोहाबाद में चार, नगर पालिका टूंडला में एक, नगर पालिका सिरसागंज में एक, नगर पंचायत जसराना में एक, नगर पंचायत फरिहा में एक, नगर पंचायत एका में एक और नगर पंचायत मक्खनपुर में एक, रेन बसेरे संचालित हैं, जनपद में कुल 64 अलाव स्थान चिन्हित किए गए हैं जिसमें नगर निगम द्वारा 35 अलाव नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा 6 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जबकि नगर पालिका परिषद टूंडला में तीन स्थान, नगर पालिका परिषद सिरसागंज में 7 स्थान, नगर पंचायत जश्नाना में तीन स्थान, नगर पंचायत फरिया में चार स्थान, नगर पंचायत एका में तीन स्थान पर जबकि नगर पंचायत मक्खनपुर में पांच स्थानों पर व्यवस्था की गई है, साथ ही साथ लगातार असहाय एवं निर्धन लोगों को कंबल का वितरण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि सभी रैन बसेरे में पर्याप्त संख्या में साफ सुथरे गद्दे तकिये और रजाइया उपलब्ध हैं, जबकि ठंड से बचाव हेतु रेन बसेरों में हीटर इत्यादि लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रेन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे और केयरटेकर की भी तैनाती की गई है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील भी की है कि उन्हें कहीं भी कोई व्यक्ति ठंड में या खुले में असुरक्षित दिखे उसे नजदीकी रेन बसेरे में पहुंचाने में मदद करें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़