मोहसिन रजा ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

 


लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दिए बधाई संदेश में उन्होंने कहा पवित्र त्यौहार त्याग, करुणा और परोपकार का प्रतीक है। हम सब मिलकर जरूरतमंदों की सहायता करें और अपने परिवारों के साथ मिलकर इस पर्व की खुशियाँ बाँटें। ईद का संदेश इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का हो — यही हमारी वास्तविक जीत है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर आप सबके जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। ईद मुबारक।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन