रोटरी इलाहाबाद “बेस्ट डायमंड क्लब” एवं “बेस्ट सिल्वर क्लब” पुरस्कार से सम्मानित

 


प्रयागराज, 29 जून (हि.स)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह वाराणसी के एक रिसॉर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर एवं लखनऊ सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।

यह जानकारी सोमवार को वरिष्ठ सीए नीरज अग्रवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि समारोह में रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण एवं वर्ष भर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए “सर्वश्रेष्ठ डायमंड प्रेसिडेंट” सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व एवं सेवा कार्यों की सभी ने सराहना की।

नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी इलाहाबाद को “बेस्ट डायमंड क्लब” एवं “बेस्ट सिल्वर क्लब” पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। क्लब के सचिव विभु अग्रवाल को “बेस्ट गोल्ड सेक्रेटरी”, अजय अग्रवाल को “आउटस्टैंडिंग असिस्टेंट गवर्नर” तथा देशदीपक आर्य को “डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर” अवॉर्ड प्रदान किया गया।

अंत में उन्होंने बताया कि वर्ष भर रोटरी इलाहाबाद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों को भी विशेष पुरस्कारों के माध्यम से सराहा गया। इस अवसर पर वंदना सिंह, राकेश वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, सुनील जायसवाल, अजय गुप्ता, नीरज कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र