युवा पदाधिकारियों पर 2027 में कमल खिलाने की जिम्मेदारी : राजेश शुक्ल

 


--नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपा जिला कार्यालय में सम्मान समारोह

प्रयागराज, 22 मार्च (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 की जिम्मेदारी अब युवा पदाधिकारियों के कंधों पर है। सभी को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए चारों विधान सभाओं में भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को सशक्त करते हुए संगठन के विस्तार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी विन्द, राजेश्वरी तिवारी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश धनगर, सविता शर्मा, देवी सिंह पटेल, सुधाकर पाण्डेय, अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप पाण्डेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर सिंह पटेल, जिला मंत्री अजय सिंह, गौतम भारती, अजीत कुमार मिश्र, पृथ्वीपाल सिंह, प्राची चौबे, प्रेमकली पाल, नागेश्वर निषाद, कोषाध्यक्ष अनूप केशरवानी, जिला कार्यालय मंत्री आनंद तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, सुशील मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, जगत नारायण शुक्ल एवं मिथिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र