ताकि सकुशल बीते दीपावली और छठ महापर्व, यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 17 नवंबर तक रद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के पुलिस अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
 
  • 5 से 17 नवंबर तक सभी प्रकार के अवकाश पर रोक
  • पुलिस कमिश्नरों और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश
  • विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता के अनुसार मिल सकेगी छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के पुलिस अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए लिया फैसला
डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी दीपावली और छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश 5 से 17 नवंबर तक रोके जा रहे हैं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को सामान्य परिस्थितियों में छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि, विशेष मामलों में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी आवश्यकता के अनुसार अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे।

पुलिस कमिश्नरों और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश
डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश प्रदेश के सभी पुलिस महानिदेशकों, अपर पुलिस महानिदेशकों, पुलिस कमिश्नरों, जिला पुलिस प्रमुखों, रेलवे पुलिस अधीक्षकों और पीएसी कमांडेंटों को भेजा गया है।

इसके अलावा सभी जोन और रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी आदेश की जानकारी दी गई है।

डीजीपी ने निर्देश दिया है कि अवकाश संबंधी आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में लागू होगा आदेश
डीजीपी का आदेश वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और पुलिस इकाइयों पर लागू होगा।

दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्रदेश में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इन पर्वों को देखते हुए पुलिस बल की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से अवकाश पर रोक लगाई गई है।

डीजीपी राजीव कृष्ण के आदेश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश पर 5 नवंबर से 17 नवंबर तक रोक रहेगी, लेकिन विशेष परिस्थितियों में संबंधित अधिकारी आवश्यकता के अनुसार छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।