श्रावण मास के चाैथे सोमवार पर दाे दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

 


मुरादाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया श्रावण मास के चौथे सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इसके मद्देनजर 22 अगस्त व 24 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शुक्रवार को जारी किए पत्र में कहा कि चतुर्थ सोमवार सैकड़ों कांवड़ बेड़ों और हजारों कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, डिग्री कॉलेजों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 22 अगस्त व 24 अगस्त को (शनिवार व सोमवार) का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल