84 घंटा मंदिर एवं हाथी वाले मंदिर से निकली होली की शोभायात्राएं
मुरादाबाद, 04 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद में बुधवार को दुल्हैंडी (होली) पर हिंदू मंडल किसरोल द्वारा चौरासी घंटा मंदिर से और आदर्श होली समिति के तत्वावधान में कानून गोयान हाथी वाले मंदिर से मनमोहक झांकियां के साथ बुधवार को शोभायात्राएं निकाली गई।
इसमें शामिल राधा-कृष्ण, भगवान शिव आदि देवी देवताओं की झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ चल रहे रंग के ठेले से लोगों पर रंग की बौछार होती रही। ढोल और बैंड पर युवा नृत्य करते रहे।
हिंदू मंडल क़िसरौल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने बताया यह कि शोभायात्राएं यात्रा 67 वर्षों से लगातार निकल रही है। शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली सुनीता दहिया पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं।
वहीं नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज चक के साथ सिविल डिफेंस के वार्डन भी अपनी ड्यूूटी पर तैनात रहे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, महामंत्री विपिन गुप्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल सोती एडवोकेट ने जुलूस में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल